![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/04/img_20240410_2005222025777799.jpg)
मण्डार। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के हितार्थ ही सरकारी योजनाएं बनाते हैं। चाहें बात करें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की, प्रधानमंत्री आवास की, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की सभी महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वाभिमान को लेकर ही योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने अभी होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार लुम्बाराम चौधरी को अधिक से अधिक वोट से जीत दिलवाने की अपील की। इस दौरान दक्षा देवड़ा, रावताराम चौधरी, अर्चना देसाई, रेखा मेघवाल, संगीता शर्मा, अनुराधा जैन, रेशम कंवर, दिनेश कोली, भगवती कोली,रमिला कोली सहित कई भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद थी।