![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/04/img_20240424_2139481834563669.jpg)
मण्डार। अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित युवा रविन्द्र कुमार मेघवाल मण्डार का आज उनके निवास स्थान पर जाकर गांवों का संगी न्यूज़ संपादक गोविन्द कुमार एवं ग्रामीणों ने फूल माला एवं साफ़ा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/04/img_20240424_213957872215444.jpg)
गौरतलब है कि युवा आईएएस रविन्द्र कुमार मेघवाल ने अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा एग्जाम में पूरे भारत भर में 138वीं रैंक प्राप्त की हैं। सिरोही ज़िले से यह ग्रामीण युवा पहला आईएएस अधिकारी बना हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/04/img_20240424_2140171726345706.jpg)
हैं। इस दौरान सिरोही पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल मंसूरिया, सामाजिक कार्यकर्ता मफतलाल बुनकर, महेश कुमार, मोहम्मद भाई बोहरा, बाबूलाल जोशी सोरड़ा, युवा आईएएस रविन्द्र के दादाजी अमराराम मेघवाल, पिताजी जीवाराम, चाचा शंकरलाल, रमेश कुमार,कांतिलाल एवं पूरे परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2024/04/img_20240424_214006128424802.jpg)
इस दौरान शिक्षक संघ से आए शिक्षकों द्वारा भी युवा आईएएस रविन्द्र कुमार का माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया।