सिरोही। आज ही के दिन 15 अक्टूबर 1955 को राजस्थान काश्तकारी कानून प्रदेश में लागू हुआ था और खेत जोतने वाले काश्तकारों को खातेदारी अधिकार मिले थे।
इसलिए इस दिन को राजस्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। राजस्व मंत्री, राजस्व विभाग द्वारा राजस्थान विधानसभा में की गई घोषणा के क्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल की अध्यक्षता में जिला स्तर पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र, सिरोही के विडियों काॅन्फ्रेंस कक्ष में तृतीय राजस्व दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर द्वारा केक काटकर समारोह का शुभारम्भ किया गया तथा राजस्व विभाग की महत्ता पर अपने विचारों से उपस्थित समस्त राजस्व कामिर्कों को लाभान्वित किया। जिला कलक्टर द्वारा जिले में राजस्व विभाग से संबंधित उत्कृष्ट कार्यो के लिये राजस्व विभाग के 31 अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में अति. जिला कलक्टर कालू राम खोड़, उपखण्ड अधिकारी-आबूपर्वत, उपखण्ड अधिकारी-सिरोही, तहसीलदार-, सिरोही, तहसीलदार-आबूरोड, तहसीलदार भू-अभिलेख-सिरोही व अन्य अधिकारी/कमर्चारी उपस्थित रहें।
सिरोही जिले में राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों की वर्ष 2022-23 की पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अति.प्रशासनिक अधिकारी के पद पर 08 कर्मचारियों को, वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर 14 कर्मचारियों को, कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर 08 कर्मचारियों को एवं चतुर्थ श्रेणी संवर्ग से कनिष्ठ सहायक के पद पर दो एवं एक को जमादार के पद पर पदोन्नति दी गयी। दीपावली त्यौहार से ठीक पूर्व कर्मचारियों को पदोन्नति देने से राजस्व कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की एवं सभी कार्मिकों द्वारा जिला कलक्टर का आभार व्यक्त किया गया। पदोन्नत कार्मिक में अतिरिक्त प्रशासनिक पद पर पदोन्नत कार्मिक:- चम्पालाल खंडेलवाल, धीरेन्द्र सिंह, विमल कुमार, ओमप्रकाश सैन, श्रीमति सपना गहलोत, अशोक कुमार पुरोहित, प्रकाश चन्द्र सुथार, तलसाराम, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्न्त:- कमल जे.कारिया, मुश्ताक अली, राम सिंह, सुरेश कुमार पटेल, विक्रम सिंह, महिपाल सिंह, लक्ष्मण भारती, प्रकाशचन्द्र छीपा, महेन्द्र कुमार खिंची, भरतसिंह मीणा, प्रतापराम, प्रकाशलाल बोडाना, नरेन्द्र कुमार शर्मा, कर्ण सिंह, वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्न्त:- अरविन्द सिंह, ईदरीश खान, हितेन्द्रपाल सिंह, चिमनलाल, राजकुमार सैनी, नरेन्द्र कुमार विश्नोई, विक्रमसिंह राजपुरोहित, राधेश्याम मीणा, कनिष्ठ सहायक पद पद पदोन्न्त:- दिनेश कुमार, तरूण कुमार ओझा जमादार के पद पर पदोन्न्त:- दलाराम को किया गया।