सिरोही। देवनगरी के राम झरोखा मैदान में चल रहे जगदम्बे नवयुवक मंडल की ओर से रामझरोखा मैदान में चल रहे नव कुंडी शतचंडी महायज्ञ मे यजमानो ने अष्टमी के अवसर पर सभी के सुख समृद्धि के साथ-साथ गौ माता में फैली बीमारी और संकट के निवारण को लेकर वैदिक मंत्रों के साथ विशेष आहुतियां यज्ञ में दी।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221004-WA0180.jpg)
देर शाम गरबा पंडाल में 1008 दीपको से श्रद्धालुओं ने महाआरती की। इसी प्रकार मध्याह्न को कन्या पूजन किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221004-WA0173-1024x461.jpg)
सहयोगी भामाशाहो का हुआ सम्मान
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221005-WA0279.jpg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221005-WA0306-1024x461.jpg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221005-WA0307-1024x461.jpg)
आयोजन को भव्य बनाने में सहयोग देने वाले भामाशाह समाजसेवी रघुभाई माली, गजेंद्र अग्रवाल, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, पिंडवाड़ा पूर्व चेयरमैन जितेंद्र कुमार प्रजापत, भाजपा किसान मोर्चा सिरोही जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, जयभाई हरण, दीपेंद्रसिंह पीथापूरा, भाजयुमो जिला महामंत्री अनिल प्रजापत, कालूसिंह राजपुरोहित, इंजीनियर विष्णुराम गर्ग आदि अतिथियों का मंडल की ओर से स्वागत सम्मान किया गया।