अनादरा। भाजपा अनादरा मंडल द्वारा वीर बाल दिवस अनादरा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह देवड़ा की अध्यक्षता एवं किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष और वीर बाल दिवस जिला सहसंयोजक दिनेश प्रजापत के सानिध्य में डाक के मामा जी मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह देवड़ा ने वीर बाल दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु गोविंद सिंह साहब के पुत्रों ने राष्ट्रधर्म को बचाने के लिए औरंगज़ेब से संघर्ष करते हुए अपना बलिदान दे दिया और यह बलिदान सदियों तक याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में कार्यक्रम जिला सहसंयोजक दिनेश प्रजापत ने साहिबजादे जोरावर सिंह और साहिबजादे फतेह सिंह के शौर्य,पराक्रम एवं बलिदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को अनादरा मंडल मंत्री केसर सिंह पराडिया एवं पूर्व मंडल उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह डबाणी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा मनोनीत ग़ैर सरकारी सदस्य खाद्य एवं आपूर्ति विभाग रेवदर में राशन दुकान आवंटन सलाहकार समिति में सदस्य बनाए जाने पर पृथ्वीसिंह डबाणी का अभिनंदन भी किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा अनादरा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह देवड़ा, कार्यक्रम जिला सहसंयोजक दिनेश प्रजापत, महामंत्री अशोक पुरोहित, पृथ्वी सिंह डबाणी, मंडल उपाध्यक्ष रमेश जोशी, मंडल मंत्री केसर सिंह पराडिया, मंडल मंत्री कन्हैयालाल पुरोहित, पोसीतरा सरपंच महेन्द्र मेघवाल, मामाजी भोपाजी पन्नालाल देवासी, बूथ अध्यक्ष चतराराम चौधरी,भावेश प्रजापत, शैतान सिंह डबाणी आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।