![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG_20230713_192034-1.jpg)
रेवदर। आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहलें सिरोही जिलाध्यक्ष के खाली पद को भर दिया। रेवदर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद कुमार जोशी को कांग्रेस पार्टी ने सिरोही जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौपी हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG_20230713_192112.jpg)
गौरतलब है कि आनंद कुमार जोशी रेवदर में सरपंच पद पर रह चुके है साथ ही रेवदर कांग्रेस के मंझे हुए एवं कद्दावर नेता मानें जाते हैं। इनकों कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर पूरे सिरोही जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। वही रेवदर विधानसभा से पूर्व प्रधान छगनलाल सोलंकी, जिला परिषद सदस्य मोतीराम कोली, हितेश जोशी, हीराराम घांची रेवदर, मुकेश जोशी, मुकेश पंडित, अस्कर खान, लखमा राम कोली, महिपाल राजपुरोहित, महिपाल सिंह, मफतलाल बुनकर मण्डार, इब्राहिम खान भाटी, शकूर भाटी, शकूर पामेरा, फजल मोहम्मद, कांतिलाल जोशी दानपुरा सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी।