रोहुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोहुआ पहाड़ी पर स्थित गढ़ में बिराजमान माताजी मंदिर में गुरुवार शारदीय नवरात्रि महोत्सव की महानवमी को हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG20211014143729-scaled.jpg)
इस दौरान पंडित डायालालजी गुलाबगंज द्वारा पूजा अर्चना एवं हवन-यज्ञ की विधि करवाई गई। माताजी मंदिर में इस हवन-यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन महिपेन्द्र सिंह देवड़ा द्वारा करवाया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG20211014152021-1024x576.jpg)
इस दौरान नन्ही बालिकाओं का देवी रूप में पूजन किया गया एवं उपस्थित सभी भक्तजनों ने माताजी के जैकारें लगाए। हवन के बाद माताजी की आरती उतारी गई। आभामंडल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से पूरा माहौल ही भक्तिमय हो गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG20211014143517-1024x576.jpg)
आयोजित नवरात्रि महानवमी हवन कार्यक्रम में कई गांवों के कई समाज के लोगों ने माताजी के दर्शन का लाभ लिया। सभी ने माता के चरणों मे पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं स्वस्थ आरोग्य की कामना की।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG20211014143830-1024x576.jpg)
इस दौरान सभी ने प्रेम-पूर्वक प्रसादी प्राप्त कर माँ से आशीर्वाद लिया। इस दौरान कई साधु संतों का सानिध्य भी प्राप्त हुआ। इस दौरान हवन-यज्ञ कार्यक्रम में कई भक्त मौजूद थे।
ReplyForward |