![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG_20230620_200751.jpg)
रेवदर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा एवं सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफार्म्स डिपार्टमेंट के चेयरमैन सुमित भगासरा द्वारा सिरोही जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ललित कुमार भाट, पूर्व सरपंच बाँट को जिला कांग्रेस कमेटी सिरोही के सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफार्म्स डिपार्टमेंट के महासचिव पद की जिम्मेदारी सौपी। ललित कुमार को यह जिम्मेदारी सौपे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि ललित कुमार भाट, बाँट ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच है एवं वर्तमान में इनकी धर्मपत्नी भी बाँट ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर कार्यरत हैं। क्षेत्र में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता के रूप में इनका अपना स्थान हैं।