नागाणी। श्री नागदेवता के मंदिर जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बुधवार को धूमधाम के साथ समापन हुआ। आयोजित कार्यक्रम में पूरे गांव द्वारा आपसी सामंजस्य स्थापित कर बेहतरीन कार्य किया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG_20230223_200349.jpg)
इस दौरान गांव के हर व्यक्ति ने अपना सहयोग प्रदान कर इस पुण्य कार्य में योगदान दिया। आयोजित कार्यक्रम में हर क्षेत्र में बेहतरीन मैनेजमेंट देखा गया। कार्यक्रम में साधु संतों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी दर्शन लाभ प्राप्त किया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG_20230223_200339.jpg)
वही पुलिस प्रशासन द्वारा एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा भी कार्यक्रम के उत्कृष्ट समापन में बढ़िया सहयोग प्रदान किया गया। श्री नागदेवता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आस पास के हजारों लोगों ने ,दर्शन का लाभ लिया।