मण्डार। आज उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ग्राम पंचायत मण्डार में सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया।

ग्राम पंचायत मण्डार में ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण कुमार सुथार, रोजगार सहायक जितेंद्र कुमार, वार्ड पंच मुकेश मेघवाल, इम्तियाज भाटी, गांवों का संगी संपादक गोविन्द कुमार,पंचायत सहायक उत्तम सैन, सकीना बोहरा, बाबूसिंह आदि ने आज सद्भावना दिवस के निमित, बिना किसी भेदभाव के सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता एवं सद्भावना हेतु कार्य करने की ली प्रतिज्ञा।
गौरतलब है कि सद्भावना दिवस यानी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिवस 20 अगस्त को हैं। लेकिन उस दिन राजकीय अवकाश होने के कारण आज उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ग्राम पंचायत मण्डार में सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया।