सिरोही। जिला कलक्टर डॉ.भंवर लाल ने दी 73 वें गणतंत्र दिवस ( 26 जनवरी ) की बधाई एवं शुभकामनाएं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220117-WA0000.jpg)
डीएम ने जिले के सभी नागरिकों को 73 वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तमाम अमर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी, उसके बाद यह दिन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि हमारा देश सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है। जो अब सामाजिक, आर्थिक रूप से विकसित हो रहा है। जो समस्याएं हैं उनके निदान के लिए सत्य एवं अहिंसा का रास्ता चुना गया है।
उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपने कर्तव्य को समझकर आचरण करे तो देश को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सभी को आपस में मिलकर राष्ट्रीय पर्व मनाने की अपील की। गरीबों की सेवा करने के साथ ही किसी को कष्ट नहीं देने की भावना मन में रखकर सभी को तिरंगा लहराना चाहिए।