रेवदर। मोदी सरकार के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर रेवदर मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में सेवा, सुशाशन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220611-WA0078.jpg)
मुख्य अतिथि जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित के हाथों से गौशाला रेवदर में गाय को गुड खिला कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
उसके बाद कार्यक्रम जिला सह संयोजक दीपेंद्र सिंह पीथापुरा ने मोदीजी के 8 वर्ष की योजना के पेंपलेट विमोचन का जिला प्रमुख के हाथो विमोचन करवाया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220611-WA0079-1024x768.jpg)
जिला प्रमुख ने मोदी सरकार की योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि , प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, 3 करोड़ से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड आवेदकों को रूपए 3.4 लाख करोड़ के क्रेडिट का लाभ दिलवाया ऐसी बहुत सी योजना है जिनका लाभ हम गरीबों तक पहुंचाए।
इस दौरान जिला महामंत्री जय सिंह राव, जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल, पूर्व जिला महामंत्री भारता राम , कार्यक्रम मंडल संयोजक अमरा राम मेघवाल, कार्यक्रम सह संयोजक भरत चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष आत्मा राम वैष्णव, मंडल महामंत्री रणजीत कोली, वरमान सरपंच वगता राम चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल वैष्णव, शक्ति केंद्र संयोजक पूरण राव, ओबीसी मोर्चा हरीश लोहार, हितेश अग्रवाल, अभिषेक जोशी, कांतिलाल कोली, हरीश सिंह देवड़ा, मगन कोली, प्रवीन ओड आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।