रेवदर। 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायत समिति रेवदर में प्रधान राधिका अर्जुन देवासी ने तिरंगा फहराया एवं ध्वज को सलामी दी।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG_20220815_191317.jpg)
इस दौरान एडवोकेट अर्जुन देवासी, विकास अधिकारी आवड़दान चारण सहित पंचायत समिति रेवदर का सभी स्टाफ़ उपस्थित था। उसके बाद प्रधान ने रेवदर के पवेलियन में आयोजित तहसील स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG_20220815_191357.jpg)
जहां उन्होंने कार्यक्रम में कुछ पुरस्कार भी वितरित किए।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG_20220815_191328.jpg)
इस दौरान कार्यक्रम में विधायक जगसीराम कोली, उपखंड अधिकारी दुदाराम,पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम वर्मा, सीआई कपूराराम, तहसीलदार जगदीश विश्नोई, विकास अधिकारी आवड़दान चारण, अतिरिक्त विकास अधिकारी भरत सिंह वाघेला, रेवदर सरपंच अजबाराम, अर्जुन देवासी,आत्माराम वैष्णव, हरीश दवे, मदन जोशी, अशोक कुमार,घेवरचंद गर्ग सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG_20220815_145123.jpg)
महेंद्र सिंह परमार नागाणी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिए उपखंड प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया।