सांचौर। माता जिस प्रकार बच्चें को जन्म देकर बड़ा करती है वह सम्मानीय है तो वही एक पिता बच्चें के जन्म से लगाकर पालन-पोषण एवं उसके सम्पूर्ण जीवन का एक सच्चा मार्गदर्शक होता हैं। यदि किसी पुत्र यानी व्यक्ति का कोई सच्चा हितैषी एवं मित्र होता है तो वह एक पिता ही हो सकता हैं। पिता अपने पुत्र की ख़ुशी के लिए अपनी खुशियों को तिलांजली तक दे देता हैं। यदि माँ भगवान का दूसरा रूप है तो पिता स्वयं साक्षात भगवान हैं।

एक पिता का निधन किसी भी पुत्र के लिए वाक़ई अपूरणीय क्षति हैं। यह विचार सांसद पटेल, विधायक समाराम गरासिया एवं जनप्रतिनिधियों ने कहे।

देवड़ा गांव में भाजपा किसान मोर्चा सिरोही जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ के पिताजी के आकस्मिक निधन होने पर जालौर-सिरोही सांसद देवजी भाई पटेल,आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंशु विशिष्ट,कालंद्री ठाकुर साहब एवं सरपंच महिपाल सिंह देवड़ा ने उनके घर पहुंच कर उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान उदयभान सिंह सिंदरथ, यूथ कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखोड़ा, करणी सेना जिला अध्यक्ष नारायण सिंह,पाली करणी सेना जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह, करणी सेना जिला संयोजक राजेंद्र सिंह मुंडी, हरदयाल सिंह, चंदन सिंह ,भीलवाड़ा मंडल अध्यक्ष लीलाराम, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष भंवर मेघवाल, पिंडवाड़ा चेयरमैन रमेश कुमार, युवा मोर्चा माउंट आबू मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह चारण ,पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह, अमर सिंह देवल सरपंच, पूर्व चेयरमैन धनपत सिंह, पार्षद अरुण ओझा, कसनाराम भारजा, मंडल अध्यक्ष अनादरा लक्ष्मण कोली, रणछोड़ झाब, मण्डल अध्यक्ष रामगोपाल,समाज सेवी बाबुनाथ आदि ने भी गणपतसिंह राठौड़ के घर पहुंच कर उन्हें इस दुःख की घड़ी में सांत्वना दी।