सिरोही/मण्डार। जी हाँ अब आप भी अपने घर, दुकान, ऑफिस पर तिरंगा झंडा फहरा सकतें हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220801-WA0138.jpg)
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा हैं। डाकघर सिरोही के अधीक्षक एस डी स्वामी ने बताया कि अभियान के तहत 15 अगस्त को जन भागीदारी से हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220801-WA0145-461x1024.jpg)
सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल होंगे। केंद्र सरकार ने तीन तरह के झंडों के उत्पादन की व्यवस्था की हैं। अभियान के अन्तर्गत सभी डाकघरों में झंडे उपलब्ध होंगे,जहाँ से आमजन तिरंगा झंडा खरीद सकेंगे।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220801-WA0149-1024x794.jpg)
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सिरोही एवं जालौर जिले के सभी 445 प्रधान डाकघर, उपडाकघर, एवं शाखा डाकघरों में कपड़े का तिरंगा झंडा आमजन को मात्र 25 रुपये में ही उपलब्ध करवाया जाएगा। सिरोही मण्डल में डाक विभाग को 65 हजार तिरंगे झंडे प्राप्त होंगे, जिनका वितरण 01 अगस्त से किया जाएगा।