श्री रामचंद्रजी-कुशमा। बीज से बाजार तक हक होगा किसान का, तभी कृषि फायदे का सौदा होगी साथ ही उपभोक्ता को भी सीधा लाभ प्राप्त होगा।
भारतीय किसान संघ जिला सिरोही के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का मंडार के समीप स्थित श्रीरामचन्द्रजी-कुशमा मंदिर क्षेत्र में स्थित अंजनी माता धर्मशाला में आज समापन हुआ।
शिविर में आज मुख्य रूप से जैविक खेती पर विशेष चर्चा की गई। जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य हेतु पद्मश्री सम्मान से सम्मानित, झालावाड़ जिले के असनावर क्षेत्र से सम्बंध रखने वाले पद्मश्री हुकमचंद जी पाटीदार ने आज बहुत ही बेहतरीन तरीके से किसान बंधुओं को जैविक खेती के बारे जानकारी प्रदान की एवं उन्हें भविष्य के प्रति जागरूक भी किया।
इस दौरान प्रगतिशील किसान एवं भारतीय किसान संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता छगनलाल माली करोटी एवं किसान जगसीराम कोली का कार्यक्रम में माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रान्त संगठन मंत्री हेमराजजी, सिरोही जिला प्रभारी नरेन्द्र सिंह धुरासनी, जिला अध्यक्ष मावाराम चौधरी व जिला मंत्री नाथुराम लौहार, संभाग युवा प्रमुख सुजानसिंह वडवज, जिला कोषाध्यक्ष केसाराम पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष जबरसिह केर,रेवदर अध्यक्ष गणपतसिह देवड़ा, मोहन पुरोहित सेलवाडा, देवाराम सरुपगंज तहसील अध्यक्ष, मण्डार तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार चौधरी, जिला जैविक प्रमुख केहराराम पुरोहित, भावेश कुमार, खेमाराम धनपुरा, देवाराम पुरोहित,डूंगरभाई पुरोहित, भीम सिंह देवड़ा,जिला राम घांची,धनाराम लोहार, बाबुलाल कोली, बाबुलाल घांची, भलाराम चौधरी, निम्बाराम देवासी, रामसिंह सिंदल , शैतान सिंह राव, हिम्मत सुथार,मुलीबाई रेवदर,वेलाराम चौधरी पोसिन्तरा ,युवा प्रमुख भलाराम चौधरी, बाबूराम, भावेश प्रजापत, जीवाराम, मंत्री भंवरलाल माली,केसाराम पुरोहित, दरगाराम चौधरी सोनानी,नानजीराम सहित सैकड़ो किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने शिविर में उपस्थित थे।
आयोजित कार्यक्रम में जागेश्वर वैल्डिंग पांथावाडा के खेमसिंह द्वारा किसानों को बैग का वितरण किया गया। वही कार्यक्रम में दिव्या एंटरप्राइजेज, विपुल एंटरप्राइजेज,नरेश ट्रेडिंग आदि किसान बंधुओं ने सहयोग प्रदान किया।