रेवदर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमजन से सीधे जुड़ाव के प्रोग्राम “मन की बात” के लाईव प्रसारण को कार्यकर्ताओ के साथ स्क्रीन पर सुनने के बाद महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी ने विकसित भारत में महिला वर्ग के योगदान की चर्चा और श्रेष्ठ कार्यों के बारे में पीएम के विचारों को आधी आबादी के लिए प्रेरणादायक बताया।
रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात को एक कार्यक्रम के जरिए पार्टी नेताओं ने रेवदर में टीवी पर सुना। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, भाजपा सिरोही मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, पालड़ी एम मंडल अध्यक्ष नरपतसिंह राडबर, सिरोही पंचायत समिति उप प्रधान नारायणसिंह देलदर, महिला मोर्चा संयोजक श्रीमती दक्षा देवड़ा, जिला उपाध्यक्ष गंगासिंह राठौड़, कीर्तिमानसिंह जसोल समेत कई गणमान्यजनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मौके पर रक्षा भंडारी ने सभी कार्यकर्ताओ से भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे नमो ऐप डाउनलोड अभियान के तहत आज हमारा ऐप, नमो ऐप अधिक से अधिक संख्या में नमो ऐप डाउनलोड करने की अपील की। भंडारी ने प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम की की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर सभी के लिए इसे बहुउपयोगी बताया।उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली दूरदराज की प्रतिभाओ के उत्कर्ष कार्यों को देशवासियों से रुबरू करवाने के प्रयासों को अभिनव व सराहनीय कार्य बताया। इस दौरान कार्यक्रम में महिला मोर्चा समेत मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।