मंडार। भारतीय कांग्रेसी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महेश परिहार व प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर लाल दोषी जैन की अनुशंसा पर सिरोही जिला अध्यक्ष संजय रावल द्वारा सेवानिवृत्त अध्यापक आसुराम लूनिया को कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित भावना एवं ईमानदारी को देखते हुए। उन्हें भारतीय कांग्रेस आर्मी का जिला महासचिव बनाए जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया। वही आसुराम लूनिया को भारतीय कांग्रेस आर्मी का महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में नवनिर्वाचित महासचिव आसुराम लूनिया को कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता मफतलाल बुनकर, शकूर खान, रमेश जोशी, इम्तियाज खान, कांग्रेस आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश कुमार जोशी बांट, नगर अध्यक्ष चंदूलाल अग्रवाल, करसन पंचाल, युवा नेता परेश पंचाल समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लूनिया को बधाई दी।
कार्यकर्ताओं के अनुसार आसुराम लूणिया के कांग्रेस आर्मी के जिला महासचिव बनने पर कांग्रेस आर्मी को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महासचिव आसुराम लूनिया ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने का पूर्ण रूप से आश्वासन दिया।