![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/03/bant-school-annual-festival-2021-2-1024x466.jpeg)
बांट। वर्तमान समय में यदि आप अपनी बेटियों के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हो तो आप अपनी बेटियों को शिक्षा से वंचित मत करना। क्योंकि आपकी ओर से उसके लिए शिक्षा से बड़ा कोई निवेश नहीं हो सकता हैं। आपके द्वारा दिलाई गई शिक्षा उसका जीवन निर्माण करेगी। वह आजीवन आपका उपकार याद रखेगी।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/03/bant-school-annual-festival-2021-1024x466.jpeg)
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांट में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच ललित कुमार भाट, गणपत भाई पुरोहित, ग्राम सेवा सहकारी समिति बांट अध्यक्ष विहाराम चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता भैराराम चौधरी मोहब्बतपुरा आदि का आतिथ्य रहा।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/03/bant-school-annual-festival-2021-1-1024x466.jpeg)
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विद्यालय स्टॉफ में अनिल कुमार जीनगर, दिनेश कुमार लखारा सहित कई स्टॉफ सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।