सिरोही। जिला परिषद सिरोही के जिला प्रमुख पद पर भारतीय जनता पार्टी के अर्जुनराम पुरोहित निवासी जीरावल, तहसील-रेवदर निर्वाचित घोषित किए गए।
![जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद जिला परिषद के प्रमुख पद पर निर्वाचित अर्जुनराम को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए।](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/09/6921-1-1024x856.jpeg)
जिला परिषद सिरोही के सभागार में हुई निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सिरोही जिला परिषद के 21 सदस्यों द्वारा मतदान किया गया। जिसमें जिला प्रमुख पद निर्वाचन के लिए भारतीय जनता पार्टी के अर्जुनराम पुरोहित को 17 मत एवं कांग्रेस के हरीश चौधरी को 04 मत प्राप्त हुए।
इस प्रकार अर्जुनराम पुरोहित 13 मतों से विजय रहें। भाजपा के कुल 17 उम्मीदवार चुनाव जीते थे एवं उन सबने मिलकर अर्जुनराम पुरोहित को मतदान किया। कांग्रेस एक भी वोट क्रॉस नहीं करवा पाई एवं कांग्रेस के ही चार मत हरीश चौधरी को प्राप्त हुए।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/09/6921-2-1024x578.jpeg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/09/6921-3.jpeg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/09/6921-5.jpeg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/09/6921-4-1024x576.jpeg)
इस दौरान जालौर-सिरोही सांसद देवजी पटेल, सुमेरपुर के पूर्व विधायक मदन राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, भाजपा प्रवक्ता लोकेश खंडेलवाल, भाजपा किसान मोर्चा गणपत सिंह राठौड़, सुरेश सगरवंशी, लुम्बाराम चौधरी, दलीप सिंह मांडाणी, प्रकाश कंवर, अर्जुनराम भील, रामलाल गरासिया, भारता राम देवासी, मगनलाल कोली, विक्रम रावल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।