मंडार। एक तरफ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश तो दूसरी तरफ कई कांग्रेसियों ने उड़ाई कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां!
क़स्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज महंगाई के विरोध स्वरूप साईकिल रैली का आयोजन किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के निर्देशानुसार देश में बढ़ती महंगाई डीजल, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम के खिलाफ युवा कांग्रेस ने आज साइकिल रैली निकाल कर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मानाराम चौधरी ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार की विफल आर्थिक-नीतियों और कुशासन के कारण बेलगाम होती महंगाई और प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में हो रही अनियंत्रण वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ साइकिल रैली निकाल कर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
उपतहसील मुख्यालय पर आज यूथ कांग्रेस द्वारा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया, साथ ही राष्ट्रपति के नाम उपतहसील मंडार में ज्ञापन भी सौंपा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
पढ़िए विरोध प्रदर्शन रैली की कुछ अच्छी बात- आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ साइकिल रैली निकाल कर एक तरफ़ विरोध प्रदर्शन किया वही एक तरफ़ पर्यावरण संरक्षण का एक अच्छा संदेश भी दिया। वाक़ई साइकिल स्वास्थ्य के लिए सेहतमंद हैं।
पढ़िए नकारात्मक संदेश -दूसरी ओर साफ़ फोटो खिंचवाने के चक्कर में कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइंस का भी उल्लंघन किया एवं कई लोगों ने मास्क ही नहीं लगाया वही कई लोगों ने मास्क को सही तरीक़े से पहना भी नहीं। वर्तमान समय में जीवन से बड़ा कुछ नहीं है, स्वयं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी हर समय मास्क का उपयोग करते हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सही मास्क नहीं लगाने वाले अफसर तक को भी डांट पिला देते हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपने नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सीखना चाहिए। वर्तमान कोरोना काल में बचाव ही उपचार है, स्वयं बचें अपनों को भी बचाएं।
आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई साइकिल रैली एवं सांकेतिक धरना प्रदर्शन, उपतहसील मंडार में ज्ञापन देने के दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भवानी सिंह भटाणा, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मानाराम चौधरी, सवाराम चौधरी, आई टी सैल जिला उपाध्यक्ष फिरोज सोरडा, महेश अग्रवाल, ललित कुमार भाट, विहा राम चौधरी, भैराराम चौधरी, रावताराम चौधरी, रमेश जोशी, प्रकाश जोशी, शकुर भाटी, इम्तियाज भाई, समुंद्र सिंह, महेंद्र भाई दर्जी, मफाराम, महेश जोशी, करसन पंचाल, चंदू अग्रवाल, प्रकाश चौधरी, मोंटू सोनी, महेश कुमार, रमेश चौधरी, भगाराम चौधरी समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रैली एवं सांकेतिक धरना प्रदर्शन में भाग लिया।