गांवों का संगी/सिरोही।
जिला सामान्य चिकित्सालय में कोविड-19 संक्रमित भर्ती मरीजो की सुविधा के लिए जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग द्वारा परिजनों से वार्ता कराने के लिए मोबाइल नम्बर जारी किए हैं। साथ ही इन मोबाइल का अंकन वार्ड के बाहर बोर्ड पर अंकित किया गया है जिससे कि वार्ड में भर्ती मरीज से उनके परिजन बात कर सकेंगे।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद की पहल पर पूर्व मे चिकित्सालय अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए थे कि भर्ती मरीजों के लिए परिजन बात कर सके इसके लिए वार्ड प्रभारी को मोबाईल उपलब्ध कराया जाए ताकि उनके परिजन उस भर्ती मरीज से वार्ताकर कुशलक्षेम पूछी जा सके और आवश्यक कार्य से बात भी कर सके। इसी क्रम में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसमे जिला चिकित्सालय में बनाए गए दो संदिग्ध एवं एक पाॅजीटिव वार्ड सम्मिलित है।
ट्रोमा सेंटर को संदिग्ध वार्ड बनाया गया है, जिसके प्रभारी जय प्रकाश के पास चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध मोबाइल नम्बर 7597926570 से भर्ती रोगियों से सम्पर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार संदिग्ध पुराना फिमेल वार्ड में प्रभारी नरेन्द्र कुमार के पास चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध मोबाईल नम्बर 759770990 एवं कोविड-19 पाॅजीटिव वार्ड के प्रभारी वीरेन्द्र लूणीवाल के पास चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध मोबाइल नम्बर 8769443738 से भर्ती रोगियों से सम्पर्क किया जा सकता है।
वार्डो में भर्ती मरीजो की सुविधाओ को बेहत्तर बनाने के लिए उन्हें समयानुसार नास्ता, भोजन एवं शाम को हल्दी वाला दूध भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210505-WA0004-1024x512.jpg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210505-WA0003-1024x650.jpg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210505-WA0005-1024x512.jpg)