![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210506-WA0000-1024x768.jpg)
मंडार। कोरोना महामारी से लड़ाई में चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग के साथ साथ शिक्षा विभाग के कार्मिक भी अपनी सेवा बड़ी ही ज़िम्मेदारी से प्रदान कर रहे हैं। मंडार से गुजरात जाने मार्ग पर बॉर्डर पर कोविड चेक पोस्ट पर पुलिस विभाग के मुस्तैद जवानों के साथ ही शिक्षा विभाग के शिक्षक भंवर लाल परिहार, वीरेंद्रपाल सिंह परिहार, मुकेश वाघेला, वचनाराम, दिलीप कुमार मीणा, चिकित्सा विभाग से कंपाउंडर रणछोड़ राम, पंचायत सहायक भरत सोयातर के साथ पुलिस एवं होमगार्ड के जवान भी पूरी सावधानी एवं ज़िम्मेदारी से अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। ये लोग रात में भी जागते रहते हैं। जब आमजन चैन की नींद ले रहे हो तब भी ये कोरोना से लड़ाई में लगे हुए रहते हैं। अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।