कालंद्री। जिला परिषद के वार्ड नम्बर दो से भाजपा के जिला परिषद उम्मीदवार दलीपसिह मांडाणी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन महंत तीर्थ गीरी महाराज के सानिध्य व भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित की मौजूदगी में हुआ।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/08/20821-7.jpeg)
इस दौरान पंचायत समिति प्रत्याशी, जिला परिषद सदस्य 2 के उम्मीदवार दलीप सिंह मांडणी, पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश दवे, पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार वार्ड 15 के नारायण सिंह देलदर, वार्ड 16 के राजाराम प्रजापत, वार्ड 17 से उम्मीदवार मनीषा राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/08/20821-8.jpeg)
कार्यालय उद्घाटन के दौरान भाजपा पदाधिकारियो ने अपने सभी उम्मीदवारों को चुनाव जीतवाने का आह्वान किया।
इस दौरान शंकरलाल प्रजापत, मंगलसिंह बावली, कांतिलाल पुरोहित, मोहनलाल, जब्बरसिंह, तुलसीराम पुरोहित, गोविंद पुरोहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कालंद्री से हमारे विशेष संवाददाता सुरेश पुरोहित की ख़ास रिपोर्ट।