मंडार। पंचायतीराज से जनता का उठता भरोसा। पहली बार मंडार में सबसे कम मात्र 37.93 प्रतिशत मतदान हुआ हैं। इससे यह रुझान समझ में आता है कि मंडार की जनता जनप्रतिनिधियों के काम से संतुष्ट नहीं हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210826-WA0001.jpg)
जनता का पंचायतीराज चुनाव पर विश्वास कम हो रहा हैं। आम आदमी के काम नहीं हो रहे हैं। आम आदमी बिजली, पानी, सड़क, सफाई, नाली, शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा से महरूम हैं।
जागरूक नागरिकों के अनुसार गांव में जनप्रतिनिधि और तथाकथित ज़िम्मेदार, भ्रष्ट संरक्षण देकर अवैध काम करवा रहे हैं। गांव में नियम विरुद्ध काम खूब हो रहे हैं। नियम विरुद्ध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्सो का निर्माण लगातार जारी हैं। सिस्टम में बैठे ज़िम्मेदार इनको संरक्षण दे रहे हैं।
जनता का पंचायतीराज से भरोसा उठ रहा हैं। आज का चुनाव और उसमें हुआ मंडार में मतदान तो यही बता रहा हैं। ब्लॉक स्तर पर बैठे ज़िम्मेदार अधिकारी भी करते है अनदेखी या है मिलीभगत! नहीं हो रही सही कार्रवाई, अवैध कार्य जारी।