![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/03/27-1024x768.jpeg)
मंडार। कभी गंदगी का अम्बार बने, होली चौक की हालत में अब आमूलचूल परिवर्तन आ गया हैं। अब होली चौक नए नवेले रूप में सज धज कर संवर गया हैं। शानदार हरी घास, रंगीन सीमेंट ब्लॉक की सड़क एवं रात में दूधिया लाईटिंग हर किसी के मन को मोहित कर देती हैं। वह कह ही बैठता है कि काम तो बहुत बढ़िया हुआ हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/03/28-1024x768.jpeg)
सरपंच परबतसिंह के अनुसार इसी होली चौक में कल ढोल नगाड़ों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम का सार्वजनिक आयोजन किया जाएगा।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/03/29-1024x768.jpeg)
सरकार की कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार कम लोगों की सार्वजनिक भागीदारी होगी। कार्यक्रम में भामाशाह एवं माँ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक प्रवीण भाई शाह का भी सहयोग, सानिध्य रहेगा। सरपंच परबतसिंह ने गांव के 60 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोगों को कोविड-19 वैक्सिनेशन के लिए भी एक संदेश जारी किया हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/03/30.jpeg)