रेवदर। पंचायत समिति रेवदर के प्रधान पद के चुनाव में प्रधान पद के आकांशी कई दावेदार थे। कांग्रेस भी किसी मौके को ढूंढ रही थी, मगर रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल ने प्रधान पद के पूरे चुनाव में सटीक रणनीति अपनाई।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/09/6921-15.jpeg)
विधायक देवल सदस्यों को शपथ दिलाने से लेकर फॉर्म भरने एवं वोटिंग तक लगातार सक्रिय रहे। उन्होंने उन सभी संभावनाओं को समाप्त कर दिया जो पिछले कार्यकाल में रेवदर में भाजपा भुगतान कर चुकी हैं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/09/6921-14-1024x768.jpeg)
जिसकें कारण कोई अन्य दावेदार फॉर्म नहीं भर पाया एवं कांग्रेस को भी क्रॉस वोटिंग करवाने का अवसर नहीं मिला। विधायक देवल ने सभी पंचायत समिति सदस्यों से राय लेकर आम-सहमति से राधिका देवासी के नाम पर मोहर लगाई।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/09/6921-16-1024x768.jpeg)
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/09/6921-13-1024x768.jpeg)
आज इस चुनाव के दौरान रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, धुखाराम पुरोहित, मुकेश खंडेलवाल, जयसिंह राव, नगाराम चौधरी, अर्जुन देवासी, रेवदर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रागाराम कोली, वचना राम देवासी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।