![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/02/Public-service-at-home-1024x765.jpeg)
पादर। ग्राम पंचायत पादर के ईमित्र संचालक सरूपा राम देवासी राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक भटाणा के बैंक बी सी हैं। सरूपा राम देवासी अपने क्षेत्र के बुजुर्ग, असहाय एवं बीमार व्यक्ति को घर जाकर भी भुगतान करते हैं। इसी क्रम में बीमार पदमा राम कोली जो कि श्वास की बीमारी से पीड़ित है उन्हें घर जाकर धन का भुगतान किया। सरूपा राम इसके अलावा अन्य लोगो के भी घर घर जाकर पेंशन वितरण का कार्य करता है। यह एक सुनहरा कार्य जो हर ईमित्र संचालक एवं बैंक बी सी को करना चाहिए। ताकि लोगों को सुविधा मिले एवं जनसेवा का उन्हें आशीर्वाद मिले।