सिरोही। विश्व आदिवासी दिवस पर एनपीपी सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंद आदिवासियों को पिंडवाड़ा ,सिरोही एवं आबूरोड के आदिवासी क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के माध्यम से 101 राशन सामग्री के किट वितरित किये।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल सिंह राव ने बताया कि वनवासियों ने वन ,पर्यावरण ,जीव- जंतु, पेड़ पौधों के संरक्षण संवर्धन हेतु जीवन समर्पित किया है।
इनकी सेवाएं वन,वन्यप्राणियों के लिए सराहनीय ,प्रशंसनीय, वंदनीय तथा अनुकरणीय हैं। एनपीपी सेवा ट्रस्ट (नोपाजी पोशी देवी प्रजापति सेवा ट्रस्ट) सामाजिक सरोकार एवं पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए सेवाएं दे रहा हैं।
ट्रस्ट ने संपूर्ण देश में इस वर्ष 51 हजार से ज्यादा तुलसी सहित अन्य औषधिय ,फल व छायादार पौधों का पौधारोपण का किया हैं। सिरोही वासियों को तुलसी व पौधों की आवश्यकता होने पर ट्रस्ट से सम्पर्क करने की अपील की गई।
कोविड संक्रमण में 51000 मास्क ,11000 सैनिटाइजर ,5000 कोटन के हाथों के दस्ताने ,1100 टोपियां , राशन सामग्री , बिस्किट , नमकीन जरुरतमंदों को वितरित किये गए थे।
प्रधान कार्यालय अहमदाबाद में भी भोजन व अल्पाहार पकाकर वितरण करने का कार्य भी ट्रस्ट ने करके अपनी सेवाएँ दी थी।