सिलदर। आगामी पंचायती राज के जिला परिषद एवं पंचायत समिति प्रत्याशियों के चुनाव को लेकर गांव सिलदर में सम्पूर्ण सिलदर सेक्टर के कांग्रेस चुनाव कार्यालय का आज उद्घाटन किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/08/21821-4.jpeg)
कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में आए सिरोही-शिवगंज विधायक संयम लोढा एवं मेरमाण्डवाड़ा सरपंच गुमान सिंह देवड़ा ने अपने कर-कमलों से फीता काटकर सिलदर सेक्टर के कांग्रेस चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया।
इस मौके पर कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा,सिरोही नगरपरिषद चेयरमैन महेंद्र भाई (मनु भाई) मेवाड़ा एवं किशोर पुरोहित -ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस की उपस्थिति रही।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/08/21821-5-473x1024.jpeg)
इस दौरान जिला परिषद वार्ड संख्या (5) के कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश पुरोहित,नून एवं सिलदर सेक्टर से पंचायत समिति के समस्त वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी आदि की मौजूदगी भी रही।
कार्यक्रम में विधायक संयम लोढ़ा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव में जिला परिषद वार्ड संख्या-5 से कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश पुरोहित को भारी मतों से विजय बनाएं। साथ ही सिलदर सेक्टर के सभी वार्ड के पंचायत समिति प्रत्याशियों को जीत दिलाकर जिले में कांग्रेस का एक सशक्त एवं मजबूत बोर्ड बनाएं।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/08/21821-3-473x1024.jpeg)
36 कौम के मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक लोढा ने कहा कि अपने क्षेत्र के चहुँमुखी विकास हेतु अपने उम्मीदवारों को भारी मतों से जीत दिलाकर कांग्रेस सरकार के हाथ मजबूत करें। आपका विश्वास क्षेत्र के विकास का मुख्य आधार बनेगा। चुनाव में कड़ी से कड़ी जोड़कर विकास को गति प्रदान करने की बात पर जोर दिया।
इस दौरान मेरमाण्डवाड़ा सरपंच एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुमानसिंह देवडा ने 36 कौम के मतदाताओं को विधायक लोढा के द्वारा जनहित में किये विकास के कार्यो से अवगत कराया तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से आम जनता को हुए लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही विकास के पूरे फायदे के लिए इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलवाने की अपील की।
महिला नेत्री हेमलता शर्मा एवं चेयरमैन महेंद्र मेवाड़ा ने भी विकास हेतु कांग्रेस का समर्थन करने व उमीदवारों को विजय बनाने की बात कही।
उद्घाटन समारोह में जिला परिषद के वार्ड संख्या-5 के प्रत्याशी जगदीश पुरोहित ने मौजूद सैकड़ो समर्थकों से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। पुरोहित ने कहा कि मैं राजनीति की मुख्य धारा से जुड़कर समाज सेवा करने का दायरा बढ़ाना चाहता हूं। राजनीति मेरे लिए समाज सेवा का अच्छा माध्यम बनेगा। मैं आपके विश्वास को विकास में तब्दील करूँगा।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/08/21821-6-1024x768.jpeg)
उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में आप कांग्रेस को अपना अमूल्य वोट देकर विजय बनाएं।
कार्यकर्ता खेताराम माली एवं नरसाराम पुरोहित ने सभी समर्थकों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ता नरेन्द्र मेवाड़ा, हीरालाल पुरोहित, उगमसिंह देवड़ा, शिवलाल घांची, सोहनलाल पुरोहित, केराराम चौधरी, दरजाराम राणा, तलकाराम मेघवाल, किशोर पुरोहित, जेठाराम पुरोहित, सूर्यवीर सिंह देवड़ा, रतन सिंह देवड़ा, ओटाराम सुथार, शिवम सिंह, प्रकाश पुरोहित आदि सहित सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।