कालंद्री। बुधवार को सिरोही जिले के नव-निर्वाचित जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने ब्रह्मधाम कालंद्री में ब्रह्माजी भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/09/9921-15.jpeg)
इस दौरान ब्रह्मधाम सभा भवन में नवपरगना राजपुरोहित समाज द्वारा नव-निर्वाचित जिला प्रमुख का माला, साफा, दुपट्टा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर भव्य स्वागत किया गया।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/09/9921-16.jpeg)
ब्रह्मधाम ट्रस्ट के महामंत्री टाइगर अशोक राजपुरोहित, ट्रस्ट के सदस्य छगनलाल फाचरिया, कमलेश पुरोहित कालंद्री, देवाराम जीरावल, दीपाराम फुंगणी, हंसराज कैलाश नगर ,तेजु भाई सिलदर ,चुन्नीलाल, मुनीम तेजपाल चडुआल ,नारायणलाल तंवरी, सुरेश जुगनू वलदरा ,लक्ष्मणराज मोहब्बत नगर, मोतीलाल कालंद्री, प्रकाश कुमार ,विजयराज, अशोक कुमार ,मीठालाल फाचरिया ,शंकर लाल जे, दलपत मंडवारिया ,राजेंद्र सिलदर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/09/9921-17.jpeg)
नव-निर्वाचित जिला प्रमुख पुरोहित ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिले की जनता की सेवा करना कि मेरा ध्येय और लक्ष्य है और इस सेवा कार्य में आप सभी समाज बंधुओं का सहयोग चाहिए। साथ ही सभा में कहा कि मैं समाज के मान सम्मान को कभी कम नहीं होने दूंगा।
इस दौरान ब्रह्मधाम ट्रस्ट के महामंत्री टाइगर अशोक वराडा ,भरत राज कालंद्री, दीपाराम आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
कालंद्री से हमारें विशेष संवाददाता सुरेश पुरोहित की ख़ास रिपोर्ट।