अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद में सिरोही जिले के नव-निर्वाचित जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित एवं उनके साथ फुंगणी के सरपंच एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नैन सिंह राजपुरोहित गुजरात प्रवास पर रहें।

इस दौरान अहमदाबाद के जुंदाल सर्कल पर गुजराज युवा संघ द्वारा जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित का माला पहनाकर स्वागत किया गया। गुजराज युवा संघ के संयोजक भरत राजपुरोहित ने अर्जुनराम पुरोहित को गौमाता की तस्वीर स्मृति चिह्न के रूप में देकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा पाली जिला प्रवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुखराज प्रजापत, भाविक पुरोहित, भरत पुरोहित, विपुल ओझा, मयूर ठक्कर, सोहन भाई रावल, हिम्मत रावल, प्रवीण भाई गहलोत सहित कई गणमान्य प्रवासी उपस्थित रहे।
हमारें विशेष संवाददाता सुरेश पुरोहित की खास रिपोर्ट।