![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/02/upsarpanch-1-1024x416.jpeg)
आबूरोड। उपसरपंच संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आबूरोड के ग्लोबल ऑडिटोरियम में किया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक सुजान सिंह वडवज ने की।
![](https://gaonvokasangi.com/wp-content/uploads/2021/02/upsarpanch-1024x473.jpeg)
इस दौरान ब्रह्मकुमारी संस्थान के ग्राम विकास प्रभाग की भीनमाल प्रभारी बी के गीता बेन ने सभी उपसरपंचो को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांवों के विकास में स्थानीय जनप्रतिनिधियों यानी वार्ड पंच, उपसरपंचो की बड़ी भूमिका होती हैं। सही मायनों में गांवों की सरकार ही असली सरकार हैं। हर विकास कार्य जो आम आदमी की जरूरत से जुड़ा है वह ग्राम विकास से ही सम्भव हैं। उन्होंने कहा कि उपसरपंच भी गांव के प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ा होता है इसलिए गांव विकास में इनकी अहम भूमिका होती हैं। उन्होंने कहा कि मन की खेती में हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।
यदि उपसरपंच एवं बाकी जनप्रतिनिधि कर्मो की खेती में मूल्यनिष्ठता रखे तो निःसंदेह हर गांव आदर्श गांव बन सकता हैं। उपसरपंचो को गांव में फैली कुरीतियों और नशे की प्रवृत्तियों को मिटाने की दिशा में कार्यशील बनने को कहा। उन्होंने उपसरपंचो को राजयोग सीखने को भी कहा। इस दौरान सह संयोजक देवीसिंह, जिला उपाध्यक्ष सोमाराम, महेंद्र माली, जिला संरक्षक विक्रम सिंह देवड़ा, आबूरोड तहसील अध्यक्ष मनोहर सिंह, उपाध्यक्ष गणपत पुरोहित, पिंडवाड़ा तहसील अध्यक्ष भरत रावल, नारायण सिंह बीका जेतावाड़ा, बलवंत सिंह हरणी अमरापुरा सहित कई उपसरपंच मौजूद थे।